ramcharitmanas

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: 9 हजार 460 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Webdunia
सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (08:25 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का यह दूसरा दिन है। पीएम आज भरूच में 9 हजार 460 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वहीं, शाम करीब 5 बजे जामनगर में 1460 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस दौरे को गुजरात में होने वाले चुनावों के मद्देनजर भी देखा जा रहा है। दूसरी तरफ पीएम मोदी के दौरे को लेकर आप लगातार हमलावर है।

बता दें कि सोमवार को करीब 11 बजे पीएम मोदी के कार्यक्रम शुरू होंगे। करीब 11 बजे भरूच के आमोद में 8000 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जबकि दोपहर करीब 3:15 बजे अहमदाबाद में मोदी शैक्षणिक संकुल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी जामनगर में 1460 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

ये परियोजनाएं सिंचाई, विद्युत, जलापूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। इसके अलावा, पीएम सौराष्ट्र अवतारण सिंचाई (एसएयूएनआई) योजना लिंक 3 (उंड बांध से सोनमती बांध तक), के पैकेज 7, एसएयूएनआई योजना लिंक 1 (उंड-1 बांध से एसएएनआई बांध तक) के पैकेज 5  और हरिपार 40 मेगावाट सौर पीवी परियोजना का लोकार्पण करने की भी योजना है।
Edited By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख