Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या भाजपा में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन?

हमें फॉलो करें क्या भाजपा में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (21:06 IST)
Champai Soren may join BJP: यदि यह खबर सही है तो झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में जाने की अटकलें हैं। चंपई हेमंत द्वारा जेल जाने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य के सीएम बने थे। हेमंत सोरेन की जेल से वापसी के बाद चंपई को मुख्‍यमंत्री पद उन्हें सौंपना पड़ा था। 2 फरवरी, 2024 को चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। झारखंड में दिवाली के बाद महाराष्ट्र के साथ विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। 
 
झामुमो के 6 विधायक भी टूट सकते हैं : हालांकि उस समय दोनों के बीच किसी भी तरह के तनाव की खबरें नहीं आई थीं, लेकिन अब खबरें हैं कि चंपई सोरेन भाजपा के संपर्क में हैं और चुनाव से पहले वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं। चंपई समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। लोबिन हेम्ब्रम और समीर मोहंती भी भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हेम्ब्रम तो जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई के बारे में कहा जा रहा है कि वे अगले कुछ दिनों में भाजपा के बड़े नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं। ALSO READ: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, भाजपा ने लिया झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने का संकल्प
 
‍सीएम हिमंता ने की तारीफ : बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समीर मोहंती का टिकट कट सकता है। ऐसे में वे पहले ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई सोरेन के भाजपा में जाने की अटकलों को तब और बल मिला झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने चंपई सोरेन की खूब तारीख की। उन्होंने कहा कि जो काम पिछले 5 साल में नहीं हुआ, वह चंपई सोरेन ने छह महीने कार्यकाल में कर दिखाया। ALSO READ: हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा
 
1991 में पहली बार बने विधायक : झारखंड सरायकेला विधानसभा सीट से चंपई सोरेन 2005 से लगातार विधायक हैं। हेमंत सोरेन के जेल जाने से पहले वे झारखंड के 7वें मुख्‍यमंत्री बने थे। उन्हें हेमंत के पिता शिबू सोरेन का काफी करीबी और वफादार माना जाता है। उन्होंने 1991 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। वे 2019 में राज्य के कैबिनेट मंत्री बने। मुख्‍यमंत्री पद से हटने के बाद चंपई सोरेन अब झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gold-Silver Price : सोने में गिरावट, चांदी में आया उछाल, जानिए क्‍या हैं भाव...