हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2022 (00:47 IST)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्‍यमंत्री पद के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सबसे आगे चल रहा था, लेकिन ऐन मौके पर उनका नाम मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गया। चौथी बार नादौन से विधायक बने सुखविंदर सिंह सुक्खू की किस्मत खुल गई और मुख्‍यमंत्री पद के लिए उनके नाम का ऐलान हो गया। 
ALSO READ: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्‍यमंत्री, अग्निहोत्री डिप्टी सीएम
हालांकि यह पहले से ही माना जा रहा था कि हिमाचल प्रदेश का मुख्‍यमंत्री राजपूत समुदाय से ही होगा। राज्य में शांता कुमार ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जो गैर राजपूत मुख्यमंत्री बने थे। शांता कुमार ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। राज्य में दूसरी सबसे बड़ी आबादी ब्राह्मणों की है।
ALSO READ: Himachal Pradesh : सुखविंदर ने राज्‍यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया
ऐसे में यह माना जा रहा था कि प्रतिभा सिंह राज्य की अगली मुख्‍यमंत्री हो सकती हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा के सत्ता में रहते हुए न सिर्फ मंडी लोकसभा सीट जीती थी, बल्कि विधानसभा उपचुनावों में भी कांग्रेस ने भाजपा को मात दी थी। उपचुनाव परिणामों से भी लगने लगा था कि राज्य में इस बार सत्ता परिवर्तन तय है। 
ALSO READ: ड्राइवर के बेटे सुखविंदर के हाथ में हिमाचल प्रदेश की स्टेयरिंग
बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह मुख्‍यमंत्री पद की रेस से बाहर होने का सबसे बड़ा कारण उनका विधायक न होना रहा। यदि उन्हें मुख्‍यमंत्री बनाया जाता तो दो उनके लिए एक विधानसभा सीट खाली करवानी पड़ती साथ ही मंडी में फिर लोकसभा उपचुनाव का पार्टी को सामना करना पड़ता। ऐसे में पार्टी 2 चुनाव लड़ने की रिस्क नहीं उठाना चाहती थी। 
 
सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों से बचते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि वे हाईकमान के फैसले का सम्मान करती हैं। हालांकि उनके चेहरे पर मुख्‍यमंत्री नहीं बनाए जाने का मलाल साफ पढ़ा जा सकता था। यह भी कहा जा रहा है कि प्रतिभा सिंह को साधने के लिए पार्टी उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह को सरकार में सम्मानजनक पद दे सकती है। 
 
यह भी सही है कि कांग्रेस ने मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाकर राज्य के ब्राह्मण समुदाय को भी साध लिया है, लेकिन यदि प्रतिभा सिंह की नाराजगी दूर नहीं की गई तो कांग्रेस को इसका भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। वैसे भी राज्य में हर 5 साल में सत्ता बदलने की परंपरा है। 
Edited by : Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख