Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ईस्ट इंडिया से लेकर इंडियन मुजाहिदीन में भी INDIA, पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज

हमें फॉलो करें modi in sydney
, मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (14:51 IST)
Naredra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नाम भी एक अंग्रेज ए ओ ह्यूम ने रखा था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाई थी। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन और इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं...तो चेहरे पर चेहरे चढ़ा लेते हैं, सच्चाई कुछ और है।
उन्होंने संसद में जारी गतिरोध के बीच विपक्ष की आलोचना की और भरोसा जताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लगातार तीसरा कार्यकाल मिलना तय है।
 
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष के ‘हताश और निराश’ व्यवहार का उल्लेख किया और कहा कि उसके इस रुख से यह दिखाई पड़ता है कि उसने आने वाले कई वर्षों तक विपक्ष में रहने का निर्णय लिया है।
 
विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ (गठबंधन) नाम के बैनर तले लामबंद होने के बीच प्रधानमंत्री ने देश के नाम का इस्तेमाल करने वाले कुछ प्रतिबंधित चरमपंथी और आतंकवादी संगठनों सहित कुछ अन्य संगठनों के इतिहास का हवाला दिया और समूह को भ्रष्ट नेताओं और पार्टियों का गठबंधन बताया।
 
जो संगठन शासन करना चाहते हैं और देश को तोड़ना चाहते हैं, जो इसे विभाजित करना चाहते हैं, उन्होंने लोगों को गुमराह करने के लिए ‘भारत’ और ‘भारतीय’ जैसे नामों का इस्तेमाल किया है। लोग अब परिपक्व हो गए हैं और इस तरह के नामकरण से गुमराह नहीं होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि विपक्षी दलों ने पिछले दिनों बेंगलुरू में हुई बैठक के बाद 18 जुलाई को अपने गठबंधन का ऐलान किया था जिसका नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) रखा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाइक से कुचलकर चूहे को मारा, वायरल हुआ वीडियो, फिर आया पुलिस का एंगल