मदरसों के सर्वे पर भड़के ओवैसी, AIMIM प्रमुख को इस पर क्यों हैं ऐतराज?

Webdunia
गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (15:56 IST)
हैदराबाद। अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे पर ऐतराज जताते हुए कहा कि योगी सरकार मुसलमानों को परेशान करना चाहती है। यह छोटा NRC है।
 
उन्होंने सवाल किया कि मदरसे आर्टिकल 30 के अनुसार बने हैं तो यूपी सरकार ने सर्वे का आदेश क्यों दिया? उन्होंने कहा कि यह सर्वे नहीं बल्कि छोटा NRC है। सरकार को आर्टिकल 30 के हमारे अधिकारों में दखल नहीं देता चाहिए।
 
ओवैसी ने यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि मदरसों को लेकर झूठ फैलाना बंद कर दीजिए, जब मदद नहीं देते तो मदरसों में दखल क्यों दे रहे हो?
 
उल्लेखनीय है कि यूपी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को 10 सितंबर तक गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करने के निर्देश जारी किए हैं। सर्वे टीम में एसडीएम, बीएसए और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शामिल होंगे।
 
बाल्य संरक्षण आयोग को मिली शिकायतों के आधार पर सरकार ने सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें ऐसे मदरसों की संख्या, वहां उपलब्ध सुविधाएं और विद्यार्थियों का ब्योरा जुटाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

हिमंता बिसवा सरमा ने बताया, हिंदुओं के लिए क्यों खास हैं बलूचिस्तान, क्या है हिंगलाज माता मंदिर से कनेक्शन?

दोस्तों ने ली छात्र की जान, बाइक से बांट रहा था शादी की पत्रिका

हमने दुश्मन की छाती पर वार किया, श्रीनगर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

अगला लेख