अमित शाह की तरह क्यों बनना चाहती हैं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (17:26 IST)
Chief Minister Rekha Gupta News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संत व्यक्ति मानती हैं, लेकिन वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरह बनना चाहती हैं। गुप्ता ने शाह को ‘साहसी व्यक्तित्व’ और अपना दूसरा आदर्श बताया। मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि शाह में कठिन निर्णय लेने और उन्हें अंतत: लागू करा देने की क्षमता है, चाहे रास्ते में कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं। उन्होंने शाह की सराहना करने से पहले कहा कि कुछ संत भगवान की सेवा में समर्पित हो जाते हैं। वह (मोदी) देश की सेवा को अपनी पूजा मानते हैं।
 
पहली बार विधायक बनीं गुप्ता ने पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल में पहली बार दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनाई, जिससे आम आदमी पार्टी का 10 साल का शासन खत्म हो गया। मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें संत मानती हैं।
ALSO READ: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता बोलीं, प्रवेश वर्मा और मेरा रिश्ता भाई बहन जैसा
उन्होंने शाह की सराहना करने से पहले कहा कि कुछ संत भगवान की सेवा में समर्पित हो जाते हैं। वह (मोदी) देश की सेवा को अपनी पूजा मानते हैं। हमारी पार्टी में ऐसे कई अन्य लोग हैं जिन्होंने अपने तरीके से देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। नितिन गडकरी और अमित शाह भी उनमें से एक हैं।
 
उन्होंने बताया कि शाह ने बिना किसी हिचकिचाहट के देश के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह उनका अनुकरण करना चाहेंगी, गुप्ता ने कहा, मैं अमित शाह जी की तरह बनना चाहूंगी। उनमें निर्णय लेने की क्षमता है और वह (शाह) वही करते हैं जो कहते हैं। गुप्ता ने कहा कि उनका मानना ​​है कि भाजपा प्रतिभा और समर्पण से भरी हुई (पार्टी) है।
ALSO READ: CM रेखा गुप्ता बोलीं- महिलाओं को डर के साए में नहीं रहना चाहिए
उन्होंने कहा, हमारी पार्टी में परवरिश ऐसी होती है कि पहले उन्हें तैयार किया जाता है और अब वे हमें तैयार कर रहे हैं और हम अगली पीढ़ी के साथ ऐसा ही करेंगे। यह एक-दूसरे का हाथ थामने की कड़ी है। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 सदस्यीय सदन में 48 और AAP ने 22 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस दूसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

हिमाचल में सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए कार्यालय

आईटी सेक्टर में मध्यप्रदेश बनाएगा अपनी विशेष पहचान : मोहन यादव

असम में पहलगाम हमले को लेकर की भड़काऊ पोस्ट, विपक्षी विधायक समेत 6 लोग गिरफ्तार

क्‍या वक्फ निकायों में होंगे मुस्लिम सदस्य, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिया यह जवा‍ब

अगला लेख
More