कौन बनेगा दिल्ली का मुख्‍यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला आज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (07:41 IST)
Delhi CM oath taking ceremony : भाजपा विधायक दल की आज शाम होने वाली बैठक में दिल्ली के नए मुख्‍यमंत्री के नाम का फैसला हो जाएगा। नया मुख्‍यमंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की कमान संभालेगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। 
 
किसका दावा मजबूत : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए कुछ नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रवेश वर्मा शामिल हैं। उन्होंने आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया था। उनके अलावा दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय के साथ ही पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी इस दौड़ में माने जा रहे हैं।
 
बवाना (सुरक्षित) सीट से विधायक चुने गए रवींद्र इंद्रराज सिंह और मादीपुर (सुरक्षित) सीट से पहली बार भाजपा के लिए जीतने वाले कैलाश गंगवाल के नामों पर भी चर्चा हो रही है।
 
पार्टी के भीतर कई लोगों का मानना ​​है कि भाजपा नेतृत्व दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसी ऐसे नाम पर मुहर लगा सकता है जो बहुत अधिक चर्चा में नहीं है। 
 
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरो पर : शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे होने की उम्मीद है। इसके लिए रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात प्रबंधन के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को यहां रामलीला मैदान में दिल्ली की नई सरकार के शपथ-ग्रहण के लिए हो रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण करने के बाद, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं और शहर भर से लोगों ने संभावित कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।
 
रामलीला मैदान को सजाया जा रहा है, जिसमें लगभग 30,000 लोग एक साथ आ सकते हैं। इसकी चाहरदीवारी पर नया रंग-रोगन किया जा रहा है। 
 
गौरतलब है कि 8 फरवरी को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में, भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कीं और 26 साल बाद शहर में सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटें मिलीं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख