कौन हैं लक्ष्यराज सिंह और क्या है उनका महाराणा प्रताप से संबंध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (19:59 IST)
Who is Laxyaraj Singh Mewar: मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह को उनके कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी ने 'गद्दी' पर बैठाया। उदयपुर के सिटी पैलेस में मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच यह अनुष्ठान संपन्न हुआ। सिंह ने अपने कुलगुरु समेत सभी संतों-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। लक्ष्यराज के पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का 16 मार्च को निधन हो गया था। लक्ष्यराज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज हैं।  
 
लक्ष्यराज सिंह ने अपने राज्याभिषेक के बाद मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ हमेशा सेवा के मार्ग पर चलता रहा है। मुझे मेरे पिता स्व. अरविन्द सिंह मेवाड़ और पूर्वजों की तरह सेवा करने के लिए कहा गया है। मैं अपने कर्तव्यों का पालन करने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरा प्रयास हमारी आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति से जोड़े रखना और उनसे जुड़े रहना होगा।
 
कौन हैं लक्ष्यराज सिंह : लक्ष्यराज सिंह का जन्म 28 जनवरी, 1985 को मेवाड़ के शाही परिवार में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा अजेमर के प्रसिद्ध मेयो कॉलेज में हुई। उनके नाम पर आधा दर्जन से ज्यादा गिनीज बुक रिकॉर्ड हैं। 2019 में उन्हें भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वे पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करते हैं। 
 
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। वे विरासत में मिले होटल व्यवसाय को भी संभालते हैं। इसके समाज सेवा और परोपकार के कामों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कहा जाता है कि होटल इंडस्ट्री को समझने के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वेटर के तौर पर काम किया। उनका विवाह निवित्री कुमार के साथ हुआ। उनके ससुर कनक वर्धन सिंह ओडिशा के डिप्टी सीएम हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

TRF के खिलाफ एक्शन में भारत, UNSC में दिए आतंकी संगठन के खिलाफ सबूत

मेक्सिको में लाइवस्ट्रीम के दौरान इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या

असम राइफल्स को बड़ी सफलता, भारत म्यांमार बॉर्डर पर 10 उग्रवादी ढेर

Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ने लगी गर्मी, IMD का देश के अनेक राज्यों में बारिश का अलर्ट

LIVE: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़, TRF को UN की आतंकी सूची में शामिल कराने के प्रयास तेज

अगला लेख