साइरस मिस्त्री : जिन्होंने रतन टाटा के बाद संभाली थी एंपायर की विरासत, बाद में दी थी चुनौती

Webdunia
रविवार, 4 सितम्बर 2022 (18:40 IST)
साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया। साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप की विरासत को संभालने वाले गैर टाटा सरनेम वाले व्यक्ति थे। उन्होंने रतन टाटा के बाद टाटा ग्रुप को संभाला। बाद में टाटा ग्रुप को ही चुनौती दी। आइए जानते हैं साइरस मिस्त्री के लाइफ की पूरी कहानी- 
ALSO READ: उद्योगपति सायरस मिस्‍त्री नहीं रहे, सड़क हादसे में मौत
मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहने वाले साइरस मिस्त्री कोई साधारण नाम नहीं थे। वे भारतीय मूल के चर्चित खरबपति पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के सबसे छोटे बेटे थे। पलोनजी मिस्‍त्री ने आयरिश महिला से शादी की और बाद में आयरलैंड के नागरिक हो गए। यही कारण है कि पलोनजी शापूरजी के बेटे साइरस मिस्‍त्री का जन्‍म भी आयरलैंड में हुआ है। 
 
साइरस मिस्त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की। टाटा संस के बोर्ड में साइरस मिस्‍त्री ने 2006 में एंट्री की। टाटा ग्रुप ने 18 महीने की खोज के बाद इस पद के लिए साइरस मिस्‍त्री का चयन किया गया। ब्रिटेन के प्रभावशाली कारोबारी और वारविक मैन्यूफैक्च रिंग के संचालक लॉर्ड सुशांत कुमार भट्टाचार्य, प्रतिष्ठित वकील शिरीन भरुचा और एनए सूनावाला (टाटा संस के उपाध्यक्ष) पर टाटा ग्रुप के वारिस को चुनने की जिम्मेदारी थी।   
4 साल के अंदर पद से हटाया : दिसंबर 2012 में रतन टाटा ने टाटा सन्स के चैयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद साइरस मिस्त्री को यह पद सौंपा गया था। टाटा के 150 साल से भी ज्यादा समय के इतिहास में साइरस मिस्त्री छठे ग्रुप चेयरमैन थे। 4 साल के अंदर ही 24 अक्टूबर 2016 को टाटा सन्स ने उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया था। उनकी जगह रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था। इसके बाद 12 जनवरी 2017 को एन चंद्रशेखरन टाटा सन्स के चेयरमैन बनाए गए थे।
 
क्या था विवाद : पूरे विवाद पर टाटा सन्स का कहना था कि मिस्त्री के कामकाज का तरीका टाटा सन्स के काम करने के तरीके से मेल नहीं खा रहा था। इस कारण से बोर्ड के सदस्यों का मिस्त्री पर से भरोसा उठ गया था।
 
कोर्ट तक पहुंचा मामला : साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) के के अगुवाई वाले शापूरजी पलौंजी ग्रुप (SP Group) और टाटा ग्रुप में टकराव कई बार दिखाई दिया। टाटा समूह ने टाटा संस में एसपी ग्रुप की हिस्सेदारी खुद खरीदने का प्रस्ताव दिया था, जिसके लिए मिस्त्री परिवार तैयार नहीं था। यह मामला कोर्ट में भी पहुंचा था जिसने टाटा के पक्ष में फैसला दिया था। एसपी ग्रुप पर भारी कर्ज है और उसने टाटा संस के कुछ शेयरों को गिरवी रखा है। मिस्त्री विवाद में टाटा ग्रुप की साख को बट्टा लगा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

अगला लेख
More