Publish Date: Tue, 02 Jan 2024 (17:56 IST)
Updated Date: Tue, 02 Jan 2024 (18:00 IST)
Photo: twitter (x)
Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमा का चयन हो गया है। यह प्रतिमा देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई है। उनकी बनाई यही प्रतिमा अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में स्थापित होगी।
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सामरोह आयोजित किया जाएगा। गर्भ गृह में मैसूर के अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) की बनाई 51 इंच की प्रतिमा गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी। इसकी आधिकारिक घोषणा 5 जनवरी को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय करेंगे।
बता दें कि प्रतिमा बनाने का काम तीन मूर्तिकारों को दिया गया था। ये तीनों मूर्तिकार अलग-अलग जगहों पर प्रतिमा का निर्माण कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि 'जहां राम हैं, वहीं हनुमान हैं।
कौन हैं अरुण योगीराज : अरुण योगीराज कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से MBA किया है। वे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज के बेटे हैं। उनका पांच पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम है। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की 30 फ़ीट ऊंची प्रतिमा बनाई है। नेताजी की ये प्रतिमा अमर जवान ज्योति पर मौजूद है। केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा बनाई है। आदि शंकराचार्य की ये प्रतिमा 12 फ़ीट ऊंची है। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा का भी निर्माण किया था।
घर-घर अक्षत निमंत्रण : उधर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी देने के लिए आज से घर-घर अक्षत निमंत्रण देने का काम शुरू हुआ है। ये अभियान VHP ने पूरे देशभर में शुरू किया। महाराष्ट्र में भी सबके राम से इस अभियान की शुरुआत हुई। ये अभियान अगले 15 दिन तक चलेगा। क्या आम और क्या खास हर समाज को निमंत्रण दिया जा रहा है। बता दें कि पीएम मोदी ने भी कुछ दिनों पहले लोगों से अपील की थी कि वे 22 जनवरी को राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दिन दीपावली के रूप में अपने घरों में विशेष दीये जलाएं।
Edited by navin rangiyal