कौन है प्रयागराज हिंसा के मास्‍टरमाइंड की बेटी आफरीन फातिमा?

Webdunia
मंगलवार, 14 जून 2022 (17:01 IST)
फोटो : आफरीन फातिमा के इंस्‍टाग्राम से 
उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंसा के बाद इस हिंसा के मास्‍टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर पर बुलडोजर चला। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा और एक नया नाम सामने आया आफरीन फातिमा। अब यह नाम सुर्खियों में है। क्‍यों है और कौन है ये आफरीन फातिमा।

आफरीन फातिमा के नाम के साथ सोशल मीडिया में शाहीनबाग, जेएनयू, जामिया, सीएए-NRC भी ट्रेंड करने लगे हैं। दरअसल आफरीन फातिमा, जावेद अहमद की बेटी हैं। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी महिला कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी हैं। अभी जेएनयू में पढ़ाई कर रही हैं।

आफरीन ने सीएए-एनआरसी (CAA - NRC) विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। वह शाहीन बाग में हुए आंदोलन के दौरान दिल्ली से लेकर प्रयागराज की सड़कों पर सक्रिय थी। हिजाब बैन आंदोलन का भी वो हिस्‍सा रही है।

बता दें कि आफरीन ऐक्टिविस्ट हैं और देश में अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर मुखर रहती हैं। AMU में पढ़ाई के दौरान ही वह स्टूडेंट पॉलिटिक्स में सक्रिय हो गई थीं। जब पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान से विवाद शुरू हुआ तो कानपुर में दंगे तक भड़क गए।

अब पता चला कि प्रयागराज के अटाला में पत्थरबाजी का मास्‍टर माइंड जावेद है। रविवार को जावेद के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। जिसके बाद उसकी बेटी आफरीन का भी जिक्र हो रहा है। एसएसपी ने बताया कि जावेद की एक बेटी फातिमा जेएनयू में पढ़ाई करती है और वह पिता को सलाह-मशविरा देने का काम करती है। जेएनयू में देर शाम आफरीन और जावेद के समर्थन में प्रदर्शन भी हुआ। आफरीन को शरजील इमाम का करीबी भी बताया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More