प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहां से लड़ेंगे लोकसभा 2024 का चुनाव?

29 फरवरी को आ सकती है लोकसभा के लिए भाजपा की पहली सूची

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (19:08 IST)
Narendra Modi will contest elections from Varanasi: क्या नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश वाराणसी सीट से इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे? हालांकि इसकी संभावना कम है, लेकिन इस तरह की अटकलें भी हैं कि मोदी दक्षिण भारत की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इससे दक्षिण भारतीय राज्यों में भाजपा की सीटें बढ़ सकती हैं। हालांकि उनके वाराणसी से ही चुनाव लड़ने की संभावना ज्यादा है। 
 
इस बात को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि मोदी के करीबी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार कहा था कि देश का अगला प्रधानमंत्री दक्षिण भारत से हो सकता है। माना जा रहा है कि यदि मोदी दक्षिण भारत का रुख करते हैं तो वे कर्नाटक, तेलंगाना या आंध्रप्रदेश के किसी सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 
 
तेलंगाना जाएंगे या कर्नाटक : दरअसल, 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तुलनात्मक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में तेलंगाना की किसी सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं या फिर कर्नाटक की किसी सीट से वे चुनाव लड़ सकते हैं। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के अलावा तमिलनाडु और केरल में इसका असर भाजपा के लिए सकारात्मक हो सकता है। 
 
2014 में बनारस को चुना : नरेन्द्र मोदी ने 2014 में अपना पहला लोकसभा चुनाव गुजरात के वडोदरा एवं उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लड़ा था। वे दोनों ही सीटों पर जीते थे, लेकिन बाद उन्होंने वडोदरा सीट से इस्तीफा दे दिया था। वाराणसी से पहला चुनाव मोदी 3 लाख 71 से ज्यादा वोटों से जीते थे। 2014 में मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी दिल्ली छोड़कर वाराणसी मोदी से मुकाबला करने पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें मोदी के मुकाबले आधे वोट भी नहीं मिले थे। हालांकि वे दूसरे स्थान पर रहे थे। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के अजय राय रहे थे। 
 
मोदी ने 2019 के चुनाव में भी वाराणसी सीट को ही चुना। इस चुनाव में उनकी जीत का अंतर बढ़कर 4 लाख 79 हजार हो गया था। सपा और कांग्रेस क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे। 
 
29 को आ सकती है पहली सूची : एक जानकारी के मुताबिक लोकसभा के लिए भाजपा की पहली सूची 29 फरवरी को आ सकती है। उसमें नरेन्द्र मोदी और अमित शाह समेत अन्य नाम हो सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में हल्की तेजी, जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान, 24 सीटों पर दिखा वोटर्स का उत्साह, किसकी नैया होगी पार?

Weather Updates: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

शिवसेना MLA गायकवाड़ ने फिर दिया विवादित बयान, कांग्रेसी को दफना देंगे

सबसे बड़ा सवाल, क्‍या भाजपा वर्ष 2014 को जम्‍मू कश्‍मीर में दोहरा पाएगी

अगला लेख
More