सीमा हैदर बच्ची की मां बनी तो भड़क गया पाकिस्तानी पति गुलाम, बेटी को बताया नाजायज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 मार्च 2025 (19:02 IST)
Pakistani Seema Haider became a mother: पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर के सचिन मीणा की बच्ची की मां बनने के बाद सीमा का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर बुरी तरह भड़क गया है। सीमा के पूर्व पति गुलाम ने वीडियो जारी कर सख्त टिप्पणी की है। साथ ही वकील एपी सिंह को भी खरी-खोटी सुनाई है। सीमा हैदर की बेटी को नाजायज औलाद बताया है। गुलाम ने कहा है कि मेरी आवाज को दबाया जा रहा है। उसने सीमा की बेटी को भी नाजायज बताया है। 
 
18 मार्च को सीमा ने दिया बच्ची को जन्म : सीमा हैदर ने 18 मार्च को सचिन मीणा की बच्ची की मां बनी हैं। सीमा ने गत मंगलवार सुबह 4 बजे नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया। यह सीमा की पांचवीं संतान है। इससे पहले चारों बच्चों का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। भारतीय पति सचिन मीणा से सीमा की यह पहली संतान है। ALSO READ: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भारत में सचिन की बच्ची की मां बनीं, पहले के 4 बच्चे पाकिस्तानी
 
10 मार्च 2023 को पहली बार नेपाल में सीमा और सचिन की मुलाकात हुई थी। वहां एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। 13 मई को सीमा फिर पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल पहुंची और वहां से नोएडा में सचिन गांव रबूपुरा पहुंची। सीमा हैदर मूलत: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। भारत आने के बाद सीमा सोशल मीडिया सनसनी बन गई थी। सीमा हैदर की 2 मार्च को गोद भराई की रस्म पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थीं। 
 
क्या कहा गुलाम हैदर ने : सचिन, सीमा और उनके वकील पर बुरी तरह भड़के गुलाम हैदर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसके चार बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए। उसे सीमा से कोई लेना-देना नहीं है। उसने आरोप लगाया कि सीमा जिस्मफरोशी कर रही है। वह आगे भी ऐसा कर सकती है। वह सिर्फ अपने बच्चों को वापस पाना चाहता है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

मुसलमानों और कश्मीरी छात्रों पर हमले से सपा सांसद अंसारी नाराज, दिया बड़ा बयान

LIVE: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Petrol Diesel Prices: मई माह के पहले दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जानिए कीमतें

इमाम का कट्‍टरपंथी बेटा है आसिम मुनीर, पाकिस्तानी जनरल का क्या है भारत से कनेक्शन

गन्ने का रस पीने गई थी महिला, मशीन में फंसी चोटी, फिर क्या हुआ?

अगला लेख
More