Chardham Yatra 2024: अब 6 माह बाद खुलेंगे गंगोत्री के कपाट, कब कहां बंद होंगे पट?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (10:44 IST)
Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा अब समाप्ति की ओर है। आज दोपहर 12.14 बजे गंगोत्री के कपाट बंद हो जाएंगे। शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ मां भगवती गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
 
कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन पड़ाव मुखबा लाया जाएगा। शीतकाल में यहां गंगा मंदिर में ही मां गंगा के दर्शन होंगे। मंदिर को 6 माह बाद एक बार फिर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा।
 
केदारनाथ धाम में दीपावली के साथ ही भैयादूज पर रविवार को कपाट बंद करने को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंदिर को 10 कुंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। रविवार को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद हो रहे है।
 
यमोनोत्री के कपाट रविवार को 12.05 मिनट पर बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव लाई जाएगी। शीतकाल में इसी स्थान पर यमुना जी की उत्सव मूर्ति के दर्शन होंगे। 
 
17 नवंबर को बद्रीनाथ के कपाट बंद होंगे। बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही चार धाम यात्रा संपन्न हो जाएगी। मई 2025 में एक बार फिर चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। 

क्यों बंद होते हैं कपाट : बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट सर्दियों के मौसम में बर्फबारी की वजह से बंद कर दिए जाते हैं। यहां छह माह कड़ाके की ठंड रहती है और पहाड़ों पर चारों ओर बर्फ की मोटी चादर बिछ जाती है। यहां जाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त समय बर्फबारी के बाद होता है, जो मई से जून और सितंबर से अक्टूबर के बीच होता है।

हिंदू परंपरा और हिंदू कैलेंडर और खगोलीय संरेखण को ध्यान में रखते हुए, बद्रीनाथ के कपाट बंद करने की निश्‍चित तिथि और समय तय किया जाता है। इसके बाद ही विशेष धार्मिक प्रक्रिया के बाद कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पहलगाम आतंकी हमला, पीएम मोदी सऊदी अरब दौरा छोड़ दिल्ली लौटे, एयरपोर्ट पर ली बैठक

पहलगाम आतंकी हमले पर ट्रंप का भारत को समर्थन, जानिए क्या कहा?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति करेंगे ताजमहल का दीदार, बुधवार सुबह 9.30 बजे स्पेशल विमान से आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे

Pahalgam में 5 से 6 आतंकियों ने चुन-चुनकर चलाईं गोलियां, लोगों ने कहा- लेना होगा पुलवामा जैसा बदला

Pahalgam attack : नहीं सुना पाए इस्लाम की आयत तो पिता को किया गोलियों से छलनी, बदहवास बेटी ने बयां किया खौफनाक मंजर

अगला लेख
More