Publish Date: Sat, 10 Feb 2018 (08:38 IST)
Updated Date: Sat, 10 Feb 2018 (08:42 IST)
व्हाट्सएप भारत में भुगतान संबंधी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। जल्द ही आप भी इस लोकप्रिय एप के माध्यम से पैसों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।
हालांकि कंपनी ने इस फीचर को शुरू करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फीचर जल्द ही काम करने लगेगा।
अभी इस फीचर को वीटा वर्जन पर कुछ ही यूजर्स के लिए जारी किया गया है। लेकिन जल्द ही यह फीचर्स आम यूजर्स के लिए भी लाइव हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि भारत में व्हाट्सएप के 20 करोड़ से अधिक सक्रिय यूजर्स है।