Hanuman Chalisa

आप धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज से परेशान हैं तो अब यहां करें शिकायत

Webdunia
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (14:56 IST)
नई दिल्ली। अगर आप व्हाट्सएप पर मिल रहे अभद्र और आपत्तिजनक संदेशों से परेशान हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शिकायत दूरसंचार विभाग (डीओटी) के पास दर्ज करा सकते हैं और विभाग इसे आगे की कार्रवाई के लिए दूरंसचार सेवा प्रदाताओं और पुलिस के पास भेजेगी।
 
एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि व्हाट्सएप पर प्राप्त आपत्तिजनक संदेशों के खिलाफ अब लोग दूरसंचार विभाग के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए पीड़ित को मोबाइल नंबर के साथ संदेश का स्क्रीनशॉट लेकर ' सीसीएडीडीएन - डीओटी @ एनआईसी डॉट इन ' पर ई - मेल करना होगा। 
 
दूरसंचार विभाग के संचार नियंत्रक (कंट्रोलर कम्युनिकेशंस) आशीष जोशी ने ट्वीट में कहा, 'यदि किसी को भद्दे / आपत्तिनजक / जान से मारने की धमकी / अश्लील व्हाट्सएप संदेश मिलते हैं तो वह मोबाइल नंबर के साथ संदेश के स्क्रीनशॉट को 'सीसीएडीडीएन - डीओटी @ एनआईसी डॉट इन' पर भेजें। 
 
उन्होंने कहा, 'हम जरूरी कार्रवाई के लिए इसे दूरंसचार सेवा प्रदाताओं और पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।' कई पत्रकारों समेत लोकप्रिय हस्तियों ने अभद्र और धमकी भरे संदेश मिलने की शिकायत की थी। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। 
 
डीओटी ने 19 फरवरी को एक आदेश में कहा था कि लाइसेंस की शर्तें नेटवर्क पर आपत्तिजनक, अश्लील, अनधिकृत या किसी अन्य रूप में गलत संदेश भेजने पर पाबंदी लगाती हैं। 
 
आदेश में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को गलत संदेश भेजने वाले ग्राहकों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है क्योंकि यह ग्राहक आवेदन फॉर्म में की गई ग्राहक घोषणा का उल्लंघन भी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

1 जुलाई से आपकी जेब पर बड़ा असर: UPI से मिलेगा PF, क्रेडिट कार्ड के नियम बदलें, जानिए 10 बड़े बदलाव

183 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बड़ा बदलाव, महंगाई से मिली राहत

Top News : 183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, VB-G RAM G कानून लागू

दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत

Live : हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख