FIR से खुलासा, मणिपुर के खौफनाक हालात, महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने से पहले मर्डर

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (15:25 IST)
Manipur news : मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि हथियारबंद पुरुषों का एक समूह कांगपोकपी जिले के गांव में घुसा और उसने घरों को लूटा तथा आगजनी की, लोगों की हत्या की तथा महिलाओं का यौन शोषण किया।
 
FIR में दावा किया गया है कि भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी जिसने 4 मई को कुछ लोगों को अपनी बहन से दुष्कर्म करने से रोकने की कोशिश की थी। इसके बाद दोनों महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और दूसरे लोगों के सामने ही उनका यौन उत्पीड़न किया गया।
 
प्राथमिकी में कहा गया कि एके राइफल्स, एसएलआर, इनसास और .303 राइफल्स जैसे आधुनिक हथियार लेकर करीब 900-1000 लोग सैकुल थाने से करीब 68 किलोमीटर दक्षिण में कांगपोकपी जिले में हमारे गांव में जबरन घुस आए। हिंसक भीड़ ने घरों में तोड़फोड़ की और चल संपत्तियां लूटने के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया। वे नकदी, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, अनाज और मवेशियों को लूटकर ले गए।
 
प्राथमिकी में दावा किया गया है कि भीड़ 5 लोगों को भी अपने साथ ले गई, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने एक नजदीकी जंगल से बचाया।
 
पुलिस ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने तथा उनसे छेड़छाड़ करने के संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से एक दिन पहले 19 जुलाई को इस घटना का वीडियो सामने आया था। इस घटना के संबंध में एक महीने पहले 21 जून को सैकुल थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।
 
जिन दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराई गई, उनमें से एक का पति करगिल युद्ध में भाग ले चुका पूर्व सैनिक है। उसने इस पर खेद जताया कि उन्होंने देश की रक्षा की लेकिन अपनी पत्नी को अपमानित होने से नहीं बचा पाया।
 
उसने एक समाचार चैनल से कहा कि मैं करगिल युद्ध में देश के लिए लड़ा और भारतीय शांति रक्षक बल के रूप में श्रीलंका में भी रहा। मैंने देश की रक्षा की लेकिन अपनी पत्नी तथा बाकी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका। इस बात का उसे अफसोस भी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

पूर्व पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर कनेरिया ने पाक प्रधानमंत्री पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया, मोदी की सराहना की

पहलगाम आतंकी हमला अपडेट: भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे पर लगाई इतनी पाबंदियां

MP CM मोहन यादव की चेतावनी, पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को भोपाल बंद का एलान, भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

LIVE: श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, पहलगाम हमले के घायलों से मिलेंगे

अगला लेख
More