विधानसभा चुनावों के जीत के बीच चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर क्या बोले PM मोदी

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2023 (23:52 IST)
What did PM Modi say about cyclone 'Michong': प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (Narendra Modi) रविवार को कहा कि वह चक्रवात 'मिचौंग' (Michong) को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। मोदी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और आंध्रप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव प्रयासों में शामिल होने और स्थानीय प्रशासन की मदद करने का भी आग्रह किया।
 
प्रधानमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में चुनावी जीत पर अपने संबोधन के दौरान कहा कि 'चक्रवात 'मिचौंग' पूर्वी तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। केंद्र सरकार निरंतर राज्य सरकारों के संपर्क में है और उनकी मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और विशेष रूप से आंध्रप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्यों में शामिल होने और स्थानीय प्रशासन की मदद करने का आग्रह करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि देश के पूर्वी तट पर चक्रवात की स्थिति की निगरानी करने में व्यस्त रहने के कारण वे चुनाव परिणामों पर नजर नहीं रख सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले दिन में चक्रवात 'मिचौंग' से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
 
उन्होंने शीर्ष अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि राज्य को हरसंभव मदद दी जाए। आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' में तब्दील हो गया।
 
यह उत्तर की ओर बढ़ेगा तथा दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए 5 दिसंबर को पूर्वाह्न नेल्लोर एवं मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंधप्रदेश तट को पार करेगा। इस चक्रवाती तूफान के कारण 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से हवा बह सकती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law पर आया पाकिस्तान का बयान तो भारत ने लगाई लताड़- पहले अपने गिरेबां में झांके

Ed ने की Sahara Group के खिलाफ कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एंबी वैली को किया कुर्क

26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, आखिर ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

अगला लेख
More