dharma sangrah
✕

छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं तो खुशखबर, 29 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

Webdunia
शनिवार, 1 जून 2019 (17:21 IST)
अहमदाबाद। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर पश्चिम रेलवे ने 29 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
 
अहमदाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ट्रेन सं. 12905/12906 पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा पोरबंदर से 2 जून से 30 जून तक एवं हावड़ा से चार जून से दो जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 
 
ट्रेन सं. 19027/19028 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर एवं एक शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे बांद्रा टर्मिनस से एक जून से 29 जून तक एवं जम्मू तवी से तीन जून से एक जुलाई तक जोड़े जाएंगे। ट्रेन सं. 22949/22950 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर एवं एक शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे बांद्रा टर्मिनस से पांच जून से 26 जून तक एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला से 6 जून से 27 जून तक जोड़े जाएंगे।
 
ट्रेन सं. 12971/12972 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से चार जून से तीन जुलाई तक एवं भावनगर से एक जून से 30 जून तक जोड़ा जाएगा। ट्रेन सं. 19217/19218 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से दो जून से एक जुलाई तक एवं जामनगर से तीन जून से दो जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 
 
ट्रेन सं. 19116/19115 भुज-दादर सयाजी नगरी एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा दादर से दो जून से एक जुलाई तक एवं भुज से एक जून से 30 जून तक जोड़ा जाएगा। ट्रेन सं. 22956/22955 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से दो जून से एक जुलाई तक (7 जून, 10 जून, 14 जून एवं 17 जून को छोड़कर) एवं भुज से एक जून से 30 जून तक (6 जून, 9 जून, 13 जून एवं 16 जून को छोड़कर) जोड़ा जाएगा। 
 
ट्रेन सं. 19260/19259 भावनगर-कोचुवेली एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा भावनगर से दो जून से 30 जून तक एवं कोचुवेली से छह जून से चार जुलाई तक जोड़ा जाएगा। ट्रेन सं. 19568/19567 ओखा-तूतीकोरिन विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा ओखा से छह जून से 27 जून तक एवं तूतीकोरिन से नौ जून से 30 जून तक जोड़ा जाएगा। 
 
ट्रेन सं. 22969/22970 ओखा-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा ओखा से छह जून से 27 जून तक एवं वाराणसी से आठ जून से 29 जून  तक जोड़ा जाएगा। 
 
ट्रेन सं. 19573/19574 ओखा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा ओखा से तीन जून से 24 जून तक एवं जयपुर से चार जून से 25 जून तक जोड़ा जाएगा। ट्रेन सं. 22935/22936 बांद्रा टर्मिनस-पालिताना सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर एवं एक शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे बांद्रा टर्मिनस से सात जून से 28 जून तक एवं पालिताना से आठ जून से 29 जून तक जोड़े जाएंगे।
 
ट्रेन सं. 22931/22932 बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर एवं एक शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे बांद्रा टर्मिनस से सात जून से 28 जून तक एवं जैसलमेर से आठ से 29 जून तक जोड़े जाएंगे। ट्रेन सं. 19403/19404 अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे अहमदाबाद से चार जून से 25 जून तक एवं सुल्तानपुर से पांच जून से 26 जून तक जोड़े जाएंगे। ट्रेन सं. 19409/19410 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे अहमदाबाद से 6 जून से 28 जून तक एवं गोरखपुर से 8 जून से 30 जून, तक जोड़े जाएंगे। 
 
ट्रेन सं. 19421/19422 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे अहमदाबाद से 2 जून से 30 जून तक एवं पटना से 4 जून से 2 जुलाई तक जोड़े जाएंगे। ट्रेन सं. 19401/19402 अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे अहमदाबाद से 3 जून से 24 जून तक एवं लखनऊ से 4 जून से 25 जून तक जोड़े जाएंगे। 
 
ट्रेन सं. 19407/19408 अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे अहमदाबाद से 6 जून से 27 जून तक एवं वाराणसी से 8 जून से 29 जून तक जोड़े जाएंगे। ट्रेन सं. 22967/22968 अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे अहमदाबाद से 6 जून से 27 जून तक एवं इलाहाबाद से 7 जून से 28 जून तक जोड़े जाएंगे। 
 
ट्रेन सं. 19415/19416 अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे अहमदाबाद से 2 जून से 30 जून तक एवं श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा से चार जून से दो जुलाई तक जोड़े जाएंगे।
 
ट्रेन सं. 12937/12938 गांधीधाम-हावड़ा गर्भा एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा गांधीधाम से एक जून से 29 जून तक एवं हावड़ा से तीन जून से एक जुलाई तक जोड़ा जाएगा। ट्रेन सं. 22951/22952 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से 6 जून से 27 जून तक एवं गांधीधाम से 6 जून से 27 जून तक जोड़ा जाएगा। 
 
ट्रेन सं. 12949/12950 पोरबंदर-संतरागाछी कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा पोरबंदर से सात जून से 28 जून तक एवं संतरागाछी से नौ जून से 30 जून तक जोड़ा जाएगा। ट्रेन सं. 22973/22974 गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर एवं एक शयनयान डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे गांधीधाम से पांच जून से 26 जून तक एवं पुरी से आठ जून से 29 जून तक जोड़े जाएंगे। 
 
ट्रेन सं. 12993/12994 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा गांधीधाम से सात जून से 28 जून तक एवं पुरी से 10 जून से एक जुलाई तक जोड़ा जाएगा। ट्रेन सं. 22474/22473 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से चार जून से 25 जून तक एवं बीकानेर से तीन जून से 24 जून तक जोड़ा जाएगा। 
 
ट्रेन सं. 22475/22476 हिसार-कोयम्बटूर एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे हिसार से छह जून से 27 जून तक एवं कोयंबटूर से 8 जून से 29 जून तक जोड़े जाएंगे। ट्रेन सं. 14806/14805 बाड़मेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बे जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त डिब्बे बाड़मेर से 7 जून से 28 जून तक एवं यशवंतपुर से 10 जून से 1 जुलाई तक जोड़े जाएंगे।
 
ट्रेन सं. 12490/12489 दादर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बा दादर से दो जून से 30 जून तक एवं बीकानेर से एक जून से 29 जून तक जोड़ा जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

अगला लेख