पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर होगा ‘बांग्ला’, विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Webdunia
गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (15:23 IST)
पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर सभी भाषाओं में अब बांग्ला होगा। पश्चिम बंगाल की विधानसभा ने गुरुवार को राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया। अब प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। गृह मंत्रालय अगर इसे हरी झंडी दे देता है, तो पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला हो जाएगा।
 
 
इसके पहले राज्य सरकार ने नाम बदलने का प्रस्ताव विधानसभा में 29 अगस्त, 2016 को पारित किया था। प्रस्ताव में पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर अंग्रेजी में ‘बंगाल’, बंगाली में ‘बांग्ला’ और हिंदी में ‘बंगाल’ करने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन केंद्र सरकार ने तीन नामों के सुझाव को खारिज कर दिया था।
 
केंद्र सरकार की आपत्ति थी कि एक ही राज्य के नाम तीन अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नहीं हो सकते हैं। राज्य सरकार को किसी एक नाम का चयन करना होगा। उसके बाद राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम परिवर्तित कर ‘बांग्ला’ करने का निर्णय लिया।
 
इस बाबत प्रस्ताव गुरुवार को विधानसभा में पेश किया गया। इससे पहले पिछले साल आठ सितंबर को राज्य कैबिनेट की बैठक में एक प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। गुरुवार के प्रस्ताव के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय अगर इसे मान लेता है तो पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महिलाओं को बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

Weather Update : देश में कब होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

Haryana Election : कांग्रेस ने सांसदों के काटे टिकट, नेता-पुत्रों पर हुई मेहरबान

अगला लेख
More