8-9 किलोग्राम कम हुआ चिदंबरम का वजन, इलाज से संतुष्‍ट नहीं है परिवार

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (00:26 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत द्वारा आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ाये जाने के कुछ घंटे बाद उनके परिवार ने कहा कि तिहाड़ जेल में उनका क्रोहन रोग (पेट संबंधी बीमारियों) का किया जा रहा इलाज संतोषजनक नहीं है और बीमारी के बढ़ जाने से उनका वजन लगातार घटता जा रहा है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि हिरासत के दौरान चिदम्बरम का वजन करीब 8-9 किलोग्राम घट गया है।
 
सूत्र ने कहा कि जेल में उनके किये जा रहे इलाज से हम संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें काफी परेशानियां हैं। उनका हैदराबाद के मशहूर पेट रोग विशेषज्ञ डॉ नागेश्वर रेड्डी से तत्काल इलाज कराया जाना चाहिए क्योंकि वह उनके स्वास्थ्य के बारे में जानते हैं और उन्होंने ही 2016 में उनका उपचार किया था।
 
सूत्रों ने कहा कि रेड्डी के इलाज के बाद वह कुछ अच्छा महसूस करने लगे थे। हम उनकी जमानत अर्जी पर दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। यह आदेश आठ नवंबर से सुरक्षित रख लिया गया है। चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 21 अगस्त को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
 
बुधवार को उन्हें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश किया गया क्योंकि वकील हड़ताल पर हैं। अदालत ने इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धनशोधन के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत में 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More