Hanuman Chalisa

Weather Update : दिल्ली से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 जनवरी 2026 (11:17 IST)
Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश और बिहार तक एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश एंट्री मारने वाली है। उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों में मौसम बदलने वाला है। 22 से 25 जनवरी तक यूपी के कई हिस्सों में बरसात देखने को मिलेगी। आज मौसम विभाग ने आसमान में कोहरे के साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल के साथ 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश और बिहार तक एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश एंट्री मारने वाली है। उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों में मौसम बदलने वाला है। 22 से 25 जनवरी तक यूपी के कई हिस्सों में बरसात देखने को मिलेगी। आज मौसम विभाग ने आसमान में कोहरे के साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना जताई है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में कड़ाके का ठंड, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल के साथ 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने वाला है। बिहार में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।

हरियाणा में 26 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र में तापमान सुबह के समय 4 से 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नैनीताल और उसके आसपास के जिले देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंहनगर में बारिश की चेतावनी जारी की है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में ट्रिपल अटैक, ठंड-कोहरे के बाद हवा भी जहरीली, 9 राज्यों में बारिश तो 14 में धुंध-शीतलहर का अलर्ट
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 21 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 22 से 24 जनवरी के बीच कई स्थानों पर वर्षा और हिमपात हो सकता है। 23 जनवरी को कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी संभव है।

उत्तराखंड में 21 और 22 जनवरी को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 23 और 24 जनवरी को बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 22 से 24 जनवरी के बीच कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड में तथा 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा देखा गया।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में मुश्‍किल, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
पंजाब के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दक्षिण राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल-तिब्बत में फिर आएगी तबाही? 47 ग्लेशियर झीलों से खतरा, कौनसी झीलें हैं सबसे ज्यादा खतरनाक?

4.9 तीव्रता से आए भूकंप के कारण टूटा ग्लेशियर, क्या आइस-रॉक एवलॉन्च है तबाही की वजह?

LIVE: नेपाल बाढ़ तबाही में कितने देशों के लोग शामिल, कहां गए 750 लोग, क्या फिर आएगा तांडव?

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

अगला लेख