Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : उत्तर भारत में शीतलहर से हाल बेहाल, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 जनवरी 2026 (11:29 IST)
Weather Update News : उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गलन वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है।

खबरों के अनुसार, उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गलन वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है।
ALSO READ: Weather Update : बर्फबारी और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, देशभर में कड़ाके की ठंड
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है।
राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, जानें देशभर में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर साफ़ दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ों की बर्फबारी का असर महसूस किया जा रहा है, वहीं झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में शीतलहर और घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है, लेकिन गुरुवार के बाद प्रदेशवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। हरियाणा और पंजाब में तेज ठंड पड़ रही है और कुछ हिस्सों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले तीन से पांच दिनों तक भीषण ठंड की स्थिति बने रहने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, 11 राज्यों का अलर्ट
झारखंड में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। खूंटी, रांची, बोकारो, चाईबासा, डाल्टनगंज और लोहरदगा सहित कई जिलों में शीतलहर चलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

नवीनतम

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

'पहले रामभक्तों पर चलती थीं गोलियां, आज होती है पुष्पवर्षा', CM योगी ने बताया रामराज्य और सुशासन का मतलब

दीपोत्सव 2026 में दिखेगा 3D और लेजर शो का जादू, 28 मिनट में जीवंत होगी श्रीराम के अयोध्या लौटने की गाथा

दीपोत्सव 2026 पर राममय होगी अयोध्या, दीवारों पर जीवंत होंगे भगवान राम और माता सीता के प्रसंग, दिखेगी त्रेतायुग की झलक

यूपी में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, योगी सरकार की बड़ी तैयारी, इंसुलिन से लेकर एंटीबॉडी तक होगा उत्पादन

अगला लेख