Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 (11:29 IST)
Updated Date: Thu, 08 Jan 2026 (12:05 IST)
Weather Update News : उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गलन वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है।
खबरों के अनुसार, उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गलन वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है।
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर साफ़ दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ों की बर्फबारी का असर महसूस किया जा रहा है, वहीं झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में शीतलहर और घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है, लेकिन गुरुवार के बाद प्रदेशवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। हरियाणा और पंजाब में तेज ठंड पड़ रही है और कुछ हिस्सों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले तीन से पांच दिनों तक भीषण ठंड की स्थिति बने रहने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
झारखंड में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। खूंटी, रांची, बोकारो, चाईबासा, डाल्टनगंज और लोहरदगा सहित कई जिलों में शीतलहर चलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
Edited By : Chetan Gour
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 (11:29 IST)
Updated Date: Thu, 08 Jan 2026 (12:05 IST)