Hanuman Chalisa

Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, छठ पर्व पर किन राज्‍यों में होगी बारिश, MP के कई हिस्‍सों में झमाझम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 26 अक्टूबर 2025 (13:31 IST)
Weather Update News : बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) के सक्रिय होने से देश के कई राज्‍यों में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। आज से सिस्टम का असर और बढ़ेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास और राजधानी भोपाल में बारिश हो रही है। इससे ठंडक और बढ़ गई। प्रदेश में मानसून 16 जून को सक्रिय हुआ था और 13 अक्टूबर को विदाई ली, फिर भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत में चक्रवात का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लगता है छठ महापर्व पर कई राज्यों में मौसम खलल डाल सकता है।

खबरों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) के सक्रिय होने से देश के कई राज्‍यों में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। आज से सिस्टम का असर और बढ़ेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास और राजधानी भोपाल में बारिश हो रही है। इससे ठंडक और बढ़ गई। प्रदेश में मानसून 16 जून को सक्रिय हुआ था और 13 अक्टूबर को विदाई ली, फिर भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
ALSO READ: Weather Update : उत्‍तर भारत में ठंड ने दी दस्‍तक, कैसी है दिल्‍ली की हवा
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत में चक्रवात का खतरा बना हुआ है। 27 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर से चार दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 26 तारीख तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उसके बाद प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बिहार में भी 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 29 और 30 अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। केरल में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
ALSO READ: Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, यहां माइनस 2 डिग्री पहुंचा तापमान
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तक बारिश का दौर रहेगा। तापमान भी 3 डिग्री तक कम रह सकता है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
इस वर्ष मध्यप्रदेश में मानसून ने शानदार प्रदर्शन किया। भोपाल और ग्वालियर समेत 30 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। ऐसे में लगता है छठ महापर्व पर कई राज्यों में मौसम खलल डाल सकता है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख