Hanuman Chalisa

Weather Update : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 (11:43 IST)
Weather Update News : देशभर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 9 से 12 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और माहे में बारिश की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ में आज कुछ हिस्सों में फिर से वर्षा होने की संभावना है। मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो रही है, गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।

खबरों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 9 से 12 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और माहे में बारिश की चेतावनी जारी की है।
ALSO READ: Weather Update : मानसून ने फिर दिखाए तेवर, इंदौर में जमकर बरसा पानी, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज कुछ हिस्सों में फिर से वर्षा होने की संभावना है। मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो रही है, गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों में बर्फबारी के कारण शीतलहर तेज हो गई है। बर्फबारी के चलते मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है और लेह जाने वाले वाहनों को दारचा में रोक दिया गया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9-10 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : चक्रवाती तूफान 'शक्ति' का दिखा असर, महाराष्‍ट्र समेत इन राज्‍यों में अलर्ट
देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का दौर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून अपनी दस्तक देने की तैयारी में है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई ही उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत का संकेत होती है। स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के आंतरिक हिस्सों में भी बारिश बढ़ेगी और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख