Hanuman Chalisa

Weather Update : देश में 26 स्थानों पर पारा 43 डिग्री के पार, लू को लेकर IMD ने जताया यह अनुमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (00:36 IST)
Weather Update : गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बुधवार को लू चलने के बीच कम से कम 26 मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। दिल्ली के चार मौसम केंद्रों ने लू की स्थिति आंकी। गुजरात के कांडला में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस दिन देश में सबसे अधिक तापमान था। राजकोट में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, अमरेली में 44.3 डिग्री सेल्सियस और सुरेंद्रनगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तटीय शहर पोरबंदर में पारा असामान्य रूप से 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक था।
 
राज्य में दीसा और अहमदाबाद में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान में पिलानी में 44.9 डिग्री सेल्सियस, फलौदी और चूरू में क्रमश: 43.8 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और जयपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इनमें से कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री अधिक रहा।
ALSO READ: Weather Updates: मध्यप्रदेश और राजस्थान गर्मी से बेहाल, दिल्ली-एनसीआर में भी चली लू
महाराष्ट्र में अकोला और जलगांव दोनों में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मालेगांव में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्य भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। मध्यप्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक था। होशंगाबाद में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
ALSO READ: Weather Update : यूपी से राजस्थान तक भीषण गर्मी की मार, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के 10 अप्रैल से कम होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से गर्मी के कम होने की संभावना है। आईएमडी के वैज्ञानिक और प्रवक्ता नरेश कुमार ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 14-15 अप्रैल को फिर गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: JPSC एग्जाम में गड़बड़ी के सिलसिले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

असम में बाढ़ का तांडव और केरल में रेड अलर्ट: क्या फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल!

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

गुलामी की जंजीरों से निकला आइसक्रीम को स्वाद देने वाला वनीला

अगला लेख