Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी से वादियां हुईं गुलजार, उत्तर भारत में चमकी ठंड, दक्षिण में बारिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (00:05 IST)
Weather Update News : लंबे समय से जारी शुष्क दौर के बाद कश्मीर के मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली जैसे अन्य उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ गई है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बर्फबारी देखने को नहीं मिली, जबकि शोपियां, पुलवामा और बारामूला के मैदानी इलाकों के साथ-साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। दिल्ली में बृहस्पतिवार को पिछले तीन सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 
 
गुलमर्ग, सोनमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज और जोजिला दर्रे जैसे पर्यटक स्थलों सहित घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया, जबकि बांदीपोरा-गुरेज मार्ग और मुगल रोड भी बंद कर दिए गए हैं।
 
दिल्ली में बृहस्पतिवार को पिछले तीन सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आयानगर और पूसा समेत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति देखी गई, जहां तापमान क्रमशः 3.8 और 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
ALSO READ: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में शीतलहर, दिल्ली में टूटा 28 साल का रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लाहौल और स्पीति के गोंदला में बर्फबारी हुई। ऊपरी और आदिवासी इलाकों में शीतलहर जारी है। बुधवार रात लाहौल और स्पीति का ताबो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना दिन में सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
शिमला मौसम केंद्र ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है और सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में रात का सबसे कम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Updates: ताबो में तापमान माइनस 12.7 डिग्री, इन राज्यों में चली शीतलहर
बुधवार रात सीकर शहर में पारा एक डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि चूरू और करौली में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।
 
हरियाणा के हिसार में बृहस्पतिवार को तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि राज्य और पड़ोसी पंजाब के कई स्थानों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी रात ठंडी रही और तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बारिश हुई।
ALSO READ: Weather Update : शिमला में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, ऊंचाई वाले इलाकों में ठिठुरन बढ़ी
बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण अधिकारियों ने चेन्नई और कई अन्य जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। कर्नाटक के बेंगलुरु और दक्षिणी आंतरिक तथा तटीय जिलों के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई, जिससे यातायात जाम हो गया। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान बेंगलुरु शहर और आसपास के इलाकों में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : शिमला में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, ऊंचाई वाले इलाकों में ठिठुरन बढ़ी
इस बीच, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में 13 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी, हिसार में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस : हरियाणा के हिसार में बृहस्पतिवार को पारा गिरकर 1.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब के कई हिस्से भी भयंकर ठंड की चपेट में हैं ।
 
मौसम विभाग की दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के अन्य स्थानों के अलावा करनाल में भी सर्दी जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 19-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
ALSO READ: Weather Update: लोगों को कड़ाके की ठंड का इंतजार, दिल्ली में बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट
रोहतक में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में चार डिग्री सेल्सियस जबकि अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा एवं पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी रात ठंडी रही और तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 4.3 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख