Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : मौसम ने ली करवट, ज्यादातर राज्‍यों में बढ़ रहा तापमान

Webdunia
रविवार, 26 फ़रवरी 2023 (15:44 IST)
नई दिल्‍ली। उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश की कमी के कारण इस साल कई राज्यों में गर्मियों की शुरुआत पहले ही हो जाएगी। देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। दक्षिणी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों और पंजाब और दिल्ली के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक रहा।

खबरों के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ जो अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होगा, 28 फरवरी को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश हुई।

पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों और पंजाब और दिल्ली के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी पश्चिम राजस्थान में कई जगहों पर तथा गंगीय पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर 3 से 5 डिग्री सामान्य से अधिक रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।वहीं दून समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी मौसम बदलेगा, 26 से 28 जनवरी तक इन राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। असम, जम्मू, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। 24 घंटों के बाद पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख