ramcharitmanas

Weather Update : तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मानसून को लेकर IMD का अलर्ट

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (22:16 IST)
तपती गर्मी से जल्‍द निजात मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलनी तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वहीं अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की/ मध्यम बारिश का अनुमान है।

खबरों के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक पखवाड़े पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को केरल में मानसून की शुरुआत का अनुमान जताया था। नए संकेतों के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलनी तेज हो गई हैं।

विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अगले चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की/ मध्यम बारिश का अनुमान है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में दूरदराज के क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में अगले दिन-चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे पहले मौसम विभाग ने पांच दिन पहले 27 मई तक केरल में मानसून पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। आमतौर पर केरल में एक जून को मानसून पहुंचता है।

इस बीच असम में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को और बिगड़ गई। एक व्यक्ति की डूबने से मौत होने के साथ ही बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। राज्य के 27 जिलों में करीब 7.18 लाख लोग प्रभावित हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

नवीनतम

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विधानसभा मार्च: स्ट्रेचर से पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े छात्र

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: आजादी के साल 1947 में घटी थीं ये 5 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

LIVE: छात्रों ने कटिले तारों वाला बैरिकैड भी तोड़ा

भाजपा विधायक ने समधी पर दर्ज कराई FIR, दामाद पर लगाया 25 से ज्यादा शादी करने का आरोप

जनक दीदी से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और किशोरियों ने सीखे सतत आजीविका एवं पर्यावरण संरक्षण के गुर

अगला लेख