Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : बारिश और बर्फबारी से फिर बढ़ी ठंड, उत्तर भारत में यलो अलर्ट

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (10:14 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से ठंड और बढ़ गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी का भी दौर जारी है। उत्तर भारत में यलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है।

खबरों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से धूप निकलने के कारण लोगों को काफी राहत महसूस हो रही थी, हालांकि एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर वाली ठंड वापस ला दी है। मैदानी इलाकों में फरवरी महीने के आने के बाद भी मौसम में ठंडक बनी हुई है। उत्तर भारत में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे महीने में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकती है। दरअसल शीतलहर का एक कारण प्रशांत महासागर की ठंडी हवाएं भी माना जा रहा है। ये ठंडी हवाएं पश्चिमी विक्षोभ और ओलावृष्टि का कारण भी बन रही हैं। उत्‍तर प्रदेश के कई इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लखनऊ, कानपुर, बरेली, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में बारिश के कारण ठंड बढ़ी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण कई पर्यटक वहां जाने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार घाटी के कई इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है।

71 साल के दौरान ये फरवरी का चौथा सबसे ठंडा दिन रहा। 3 फरवरी 2003 को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री रहा था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री रहा। ये सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 3.4 डिग्री का अंतर रहा।

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार को भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से राज्यभर में ठंड बढ़ गई है।

उत्तरकाशी में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री राजमार्ग को राडी टॉप पर बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है जबकि दोपहर में देहरादून-सुवाखोली-लंबगांव मोटर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

चमोली जिले में भी 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात हुआ जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। मसूरी के पास धनोल्टी में जो पहाड़ियां देहरादून से देखी जा सकती हैं, वे बर्फ से ढंक गई हैं। वहीं देहरादून में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अगला लेख