sundarkand
✕

मौसम अपडेट : तमिलनाडु और आंध्र के तट से गुजरेगा निम्न दाब का क्षेत्र, 3 से 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (18:43 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और आसपास के इलाकों में धीमा पड़ने के बाद बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है और इसके साथ ही बुधवार को इलाके में स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र जोर पकड़ गया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि इस कम दबाव के क्षेत्र के 11 नवंबर की शाम को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की संभावना है। इस मौसम रुझान की वजह से अगले तीन से चार दिनों तक तमिलनाडु के विस्तृत क्षेत्र में बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ खास इलाकों में मूसलधार बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ मध्य दर्जे की बारिश की संभावना है।

विभाग ने बताया, 11 नवंबर को तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, कल्लाकुरिची, सेलम, वेल्लोर, तिरुन्नामलाई, रानीपेट और तिरुपुत्तर जिलों के कुछ इलाकों में मूसलधार बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, चेंगापल्ट्टू, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 14 नवंबर के बीच तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु के कुछ इलाकों, पुडुचेरी और कराईकल में गरज और बिजली चमकने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को चेन्नई और इससे सटे उत्तरी इलाकों में बारिश में कमी आई जबकि कावेरी डेल्टा (तमिलनाडु) और कराइकल (पुडुचेरी) में मूसलधार बारिश हुई।
 
विभाग ने बताया कि नागपट्टनम में सबसे अधिक 31 सेंटीमीटर बारिश हुई है, जबकि कराईकल में 29 सेंटीमीटर और वेदरणयम में 25 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
 
मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत हो गया है और यह दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में अवस्थित है और समु्द्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती चक्रण की स्थिति में पहुंच रहा है।

बुलेटिन के मुताबिक, अगले 12 घंटे में इसके दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मजबूत होने की संभावना है, जिसके बाद इसके पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और 11 नवंबर 2021 को तड़के इसके उत्तरी तमिलनाडु के तट पहुंचने और उसके बाद 11 नवंबर की शाम को ही दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से कराईकल और श्रीहरिकोटा के बीच गुजरने की संभावना है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख