Daily Horoscope
✕

मौसम अपडेट : दक्षिण पश्चिम मानसून की गति धीमी हुई, कई राज्‍यों में बारिश के संकेत नहीं

Webdunia
गुरुवार, 24 जून 2021 (23:44 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली और पंजाब में आगे बढ़ने की गति धीमी रहेगी, क्योंकि उससे सम्बंधित स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। हवाओें की स्थिति से पता लगता है कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र में वर्षा के कोई संकेत नहीं हैं और वर्षा के लिए अनुकूल वातावरण भी नहीं बन रहा है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 26डिग्री उत्तरी अक्षांश/ 70 डिग्री पूर्वी देशांतर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुज़र रही है।

उत्तरी पंजाब से हरियाणा, पश्चिम उत्तरप्रदेश, उत्तर झारखंड और गंगा-क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तर की हवाएं आपस में मिल रही हैं। दक्षिण-पश्चिम बिहार और पड़ोसी दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जो चक्रवाती हवाएं थीं, वे अब झारखंड और पड़ोसी इलाकों में समुद्री सतह से 5.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तक चल रही हैं। उनका झुकाव दक्षिण-पश्चिम दिशा में है।
ALSO READ: Ladakh Standoff : भारत की चीन को दो टूक- ड्रैगन का सैनिकों को इकट्ठा करना पूर्वी लद्दाख गतिरोध के लिए जिम्मेदार
दक्षिण-पश्चिम बिहार और पड़ोसी दक्षिण-पूर्वी उत्तरप्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवाती हवाओं से जो कम दबाव वाला वातावरण बना था, वह अब झारखंड से दक्षिणी तटीय आंध्रप्रदेश के अंदरूनी हिस्सों से होते हुए ओडिशा तक फैल गया है। यह समुद्री सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
ALSO READ: PM मोदी के साथ बैठक : महबूबा मुफ्ती ने अलापा पाकिस्तान से बातचीत का राग
पूर्व-पश्चिम सम्बंधी कम दबाव वाला वातावरण झारखंड से उत्तर गुजरात, छत्तीसगढ़ और दक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं की वजह से मौजूद है। यह समुद्री सतह से 3.1 किमी ऊपर है। चक्रवाती हवाओं की स्थिति उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पड़ोसी इलाकों के ऊपर मौजूद है और समुद्री सतह से 1.5 किमी तक उनका विस्तार है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी सतह पर कम दबाव का वातावरण बना रहा है, जिसकी धुरी समुद्र सतह से 5.8 किमी ऊपर मौजूद है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली फिर अव्वल, रामपुर तीसरे स्थान पर

अगला लेख