biodatamaker

Weather update : कोहरे से घिरी दिल्‍ली, देश के कई हिस्‍सों में चमकेगी ठंड

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (09:02 IST)
नई दिल्ली। आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में कोहरे के कारण आने वाले दिनों में तापमान गिरने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं अगले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिणी कोंकण गोवा, महाराष्ट्र में गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

खबरों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के कारण आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान भी जताया है। वहीं जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिणी कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में बारिश और गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज मौसम सूखा रहेगा और कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के उदयपुर में सात सेंटीमीटर, केलोंग में छह सेंटीमीटर और गोंदला में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट और घने कोहरे छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। घने कोहरे में लिपटी पटना के बिहार में उत्तर पश्चिम और पश्चिमी हवा के प्रभाव से जहां ठंड में इजाफा देखी जा रही है। वहीं रात होते ही राजधानी पटना घने कोहरे की चादर ओढ़ ले रहा है।

अगले 24 घंटे में घने कोहरे और ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है, बल्कि घने कोहरे की वजह से जो सड़क यातायात, रेल यातायात के साथ जो हवाई सेवा है, वह भी प्रभावित हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश और गरज के बौछारें और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलीं।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर, जबकि लद्दाख में एक-दो जगहों पर बारिश और हिमपात देखने को मिला। तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में बारिश देखने को मिली। केरल और सिक्किम में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

CM धामी ने की बालेश्वर मंदिर आने की अपील, जानिए क्यों खास है चंपावत का यह शिवधाम?

Lovlina Borgohain ने ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में पकड़ी बड़ी गलती, भारत के नक्शे पर जताई आपत्ति

अगला लेख