dharma sangrah

Weather update : दिल्‍ली में छाया घना कोहरा, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमपात का अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (09:07 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तापमान में भारी गिरावट के कारण कोहरे और ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्‍यों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में  बर्फबारी और हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और हिमपात का अनुमान जताया गया है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में कई स्थानों पर बारिश, जबकि ऊंचाई वाले अधिकांश भागों में बर्फबारी की संभावना है।

उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात के आसार हैं। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय हिस्सों और तमिलनाडु के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के आंतरिक भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं दक्षिण कोंकण और गोवा में भी मौसम बदलेगा और हल्की बारिश कुछ स्थानों पर हो सकती है। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहेंगे। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, रायलसीमा, लक्षद्वीप और केरल पर उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय रहा और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के साथ-साथ गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है।

उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अधिकांश हिस्‍सों में बुधवार सुबह बेहद अधिक घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्सों में गहरा कोहरा छाया रहा, जबकि मौसम पूरी तरह से खुश्क रहा। आज से अगले 2 दिन और प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का और कुछ जगह गहरा कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख