Hanuman Chalisa

Weather update : कई राज्‍यों में मानसून की वापसी, भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (09:12 IST)
नई दिल्‍ली। उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने एवं पूर्वी तट की ओर बढ़ने से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना में आज और कल भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 13 अक्टूबर से बूंदाबांदी शुरू हो सकती है।

मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाके में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने एवं पूर्वी तट की ओर बढ़ने से ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश के तट तक और कर्नाटक एवं तेलंगाना में आज और भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर भारत के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मध्य प्रदेश में 13 अक्टूबर से बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, दक्षिणी कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।

एक नया मौसमी सिस्टम बंगाल की खाड़ी में फिर से 16 अक्टूबर के आसपास विकसित हो सकता है। एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे गुजरात के ऊपर दिखाई दे रहा है। जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के बाकी भागों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।
पिछले 24 घंटे के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई। आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी कहीं-कहीं बारिश हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित, CJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC बिल पेश करेगी सरकार, जानें बिल का खास बातें?

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

अगला लेख