suvichar

Weather update : कई राज्‍यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में मौसम हुआ शुष्‍क

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (10:18 IST)
नई दिल्‍ली। अगले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश जारी रहने के आसार हैं। वहीं बिहार, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, कर्नाटक में बारिश की संभावना है। जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी भागों में मौसम साफ और शुष्क ही बना रहेगा। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दिल्ली और बिहार समेत अन्य राज्यों में घुटनभरी धुंध से सांस लेने में दिक्कतें नहीं आएंगी।

स्‍काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा और इससे सटे भागों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में दक्षिणी तटीय ओडिशा के पास है। इस सिस्टम से एक ट्रफ उत्तरी दिशा में बिहार तक तो एक अन्य ट्रफ दक्षिणी दिशा में तमिलनाडु के तटों तक बनी है। उत्तरी अंडमान सागर पर जल्द ही एक नया मौसमी सिस्टम विकसित हो सकता है। 9 अक्टूबर के आसपास इसके निम्न दबाव में और 11 से 12 अक्टूबर तक डिप्रेशन बनने की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों के साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली समेत उत्तरी भारत के सभी भागों में मौसम साफ और शुष्क ही बना रहेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून समूचे राजस्थान से विदा हो गया है।

बीते 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई बारिश दर्ज की गई है। तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के शेष भागों, पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिली। लक्षद्वीप और बिहार के पूर्वी हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।

विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान पर बना हुआ है। प्रदेश में मानसून की विदाई लोगों को सर्दी-गर्मी दोनों का अहसास करवा रही है। जहां एक ओर दिन में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है, वहीं रात के तापमान में ठंडक का असर दिखाई दे रहा है। पोस्ट मानसून की बारिश 9 से 12 अक्टूबर को होने की संभावना है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो संभवत: मानसून सीजन का अंतिम सिस्टम होगा, जो पूर्वी राजस्थान तक को प्रभावित करेगा।
देशभर में सर्दी सामान्य से ज्यादा लंबे समय तक पड़ने वाली है, साथ ही कुछ राज्यों को लॉकडाउन का फायदा होते दिखेगा, क्‍योंकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दिल्ली और बिहार समेत अन्य राज्यों में घुटनभरी धुंध से सांस लेने में दिक्कतें नहीं आएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर निकले केजरीवाल, पुलिस ने बीच रास्ते रोका; AAP का सड़क पर धरना

LIVE: E-20 पेट्रोल पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च

पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

क्या है ‍बांकीपुर का जातीय गणित और किस जाति से आते हैं प्रशांत किशोर? कितने पढ़े-लिखे हैं PK

अगला लेख