Hanuman Chalisa
✕

Weather update : देश के कई हिस्‍सों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली में रही उमस

Webdunia
रविवार, 13 सितम्बर 2020 (09:55 IST)
नई दिल्ली। सोमवार से बुधवार के बीच सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में मूसलधार बारिश, जबकि जिले के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और गुजरात में कई जगहों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा के कुछ इलाकों में मूसलधार बारिश होने की चेतावनी है। वहीं दिल्‍ली में मानसून कमजोर रहने से उमस रही।

बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में मानसून की रिमझिम फुहारें देखने को मिल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के बांद जिले के एक गांव में अकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। राज्‍य में 14 और 15 सितंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर के महीने में अब तक 71 प्रतिशत कम बारिश हुई है।दिल्ली में मानसून लंबे समय तक रह सकता है और इसके अक्टूबर के शुरुआती दिनों में ही लौटने की संभावना है।पंजाब और हरियाणा में मौसम गर्म रहा और दोनों राज्यों के कई इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। अगले 48 घंटे तक दोनों राज्यों में शुष्क मौसम बना रहेगा।

राजस्थान में कुछ इलाकों में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात में सोमवार से बुधवार के बीच मूसलधार बारिश होगी जबकि जिले के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में शुष्क दिनों के बाद भारी बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने लगभग 5 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है। 3-4 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
इसके अलावा कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, लक्षद्वीप, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु के भागों में बारिश हुई। वहीं राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के लगभग सभी भागों में मानसून कमजोर रहा और बारिश नहीं हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

अगला लेख