Hanuman Chalisa

Weather update : दिल्‍ली को मिलेगी गर्मी से राहत, कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 29 जुलाई 2020 (08:18 IST)
नई दिल्‍ली। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी से झुलस रहे दिल्लीवासियों को जल्द ही राहत मिल सकती है। यहां आज और कल भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने आज मुंबई में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण गोवा और तटीय कर्नाटक में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा देश के कई राज्‍यों में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली में अगले दो दिनों के बीच अच्छी झमाझम बारिश होने के पूरे आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली में अभी तक मानसून का प्रभाव मिलाजुला रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

अगले 5 दिन कोंकण में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। मुंबई, ठाणे, पालघर में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई में यलो अलर्ट जारी हुआ। आज जोरदार बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को भी मुंबई में भारी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड, कोंकण गोवा और तटीय कर्नाटक के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणी गुजरात में कुछ स्थानों पर भी बारिश देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में एक-दो स्थानों पर की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

LIVE: पीएम मोदी 3 दिवसीय सेशेल्स यात्रा पर रवाना, वेनेजुएला में भूकंप

इंसाफ मांगता अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविक का परिवार

ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, तेहरान का पलटवार; मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा बढ़ा

अगला लेख