Hanuman Chalisa

Weather update : भारी बारिश से मुंबई, मध्यप्रदेश में भयावह स्थिति, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (11:19 IST)
पिछले कई दिनों से मुंबई पानी-पानी हो गई है। शहर में भारी बारिश से सड़कें और रेलवे ट्रेक पर पानी भर गया है। शहर में सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में भी अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना है। जबकि मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। राज्‍य में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। राज्‍य के 11 जिलों में हालात काफी खराब हैं।

खबरों के मुताबिक, मौसम विभाग मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पूर्व पिछले 4 दिनों की बारिश के बीच शुक्रवार को एक दिन के लिए मिली थोड़ी राहत के बाद शनिवार को फिर बारिश ने मुंबईकरों को परेशान किया।

लगातार होती रही बारिश के कारण जहां लोकल देरी से चलने लगी, वहीं कई स्थानों पर पानी भी जमा हो गया। इसके कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पश्चिम तट पर गुजरात से केरल तक बने एक सिस्टम और ओडिशा के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। इस साल अब तक हुई अच्छी बारिश के चलते मुंबई शहर और उपनगर दोनों जगह सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार : मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं। 11 जिलों में हालात काफी खराब है। भारी बारिश को देखते हुए भोपाल सहित 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। होशंगाबाद जिले में लगातार बारिश से भयावह स्थिति हो गई है।

राज्य में बारिश को देखते हुए निचले इलाकों और नदी के किनारे के इलाकों को खाली करवा लिया है। इंदिरासागर बांध में जलस्तर बढ़ जाने के कारण बांध के गेट खोले गए हैं तथा ओंकारेश्वर में भी नर्मदा ऊफान पर है। होशंगाबाद में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सेठानी घाट पर नर्मदा के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हो गई है।
 
ALSO READ: भारी बारिश नदियां उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, भोपाल समेत 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी : मानसून एक बार फिर से प्रदेश में अपना असर दिखाता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही हिमाचल की ओर से फिर से मानसून ने राजस्थान का रुख कर लिया है, जिसके चलते अगले 5 दिन राजस्थान में भारी बारिश की संभावना बनी है। पूर्वी राजस्थान के 15 जिलों तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
राजधानी जयपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। अगले 5 दिनों तक पूर्वी राजस्थान के 15 जिलों कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, बूंदी, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर में तेज से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के तीन जिलों बाड़मेर, जोधपुर और गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

नवीनतम

दतिया‌ उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशवाहा समाज को साधा, बोले भाजपा ने कुशवाह समाज को दिया सम्मान

Ayushman Card क्या है? घर बैठे मोबाइल से कैसे करें एप्लाई, जानें पात्रता, फायदे और पूरा प्रोसेस

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

श्रावण की आस्था, शिवभक्तों का उत्साह… कांवड़ यात्रा-2026 के स्वागत को मेरठ पूरी तरह तैयार

PARAKH-2024 रिपोर्ट पर योगी सरकार का एक्शन, छात्रों के सीखने के स्तर को बढ़ाने के लिए बनेगा नया रोडमैप

अगला लेख