dharma sangrah
✕

मौसम अपडेट : देश के अधिकांश हिस्‍सों में झमाझम, इन राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
बुधवार, 10 जुलाई 2019 (11:11 IST)
उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार की तरह आज भी गर्मी के साथ नमी वाला मौसम रहने की उम्मीद जताई गई है और हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। अगले 2 दिनों में असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलावा तटीय एवं भीतरी कर्नाटक में भारी वर्षा हो सकती है।
 
खबरों के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में सुबह गर्मी के साथ काफी काफी नमी वाला मौसम रहा था आज यानी भी गर्मी के साथ नमी वाला मौसम रहने की उम्मीद जताई गई है और हल्की बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई और आज भी बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
 
उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश हो सकती है। चारधाम यात्रा और जम्मू कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा पर भी इसका असर पड़ सकता है। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में असम, मेघालय, कोंकण एवं गोवा में भारी वर्षा हो सकती है, इसके अलावा ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलावा तटीय एवं भीतरी कर्नाटक में भी भारी वर्षा होने का अनुमान है।
 
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार से रुक-रुककर हो रही बारिश बुधवार को भी यह जारी रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और अधिकतर स्थानों तथा पश्चिमी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी यहां हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के संभावना जताई है।
 
मध्य प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। यहां मंगलवार की सुबह से बदली छाई हुई है, वहीं हवाओं के चलने से मौसम राहत देने वाला है। राज्य में मानसून की सक्रियता ने मौसम को सुहावना बना दिया है, बीते कुछ दिनों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट भी आई है। असम में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बुधवार को भी यहां बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख