biodatamaker
✕

मौसम अपडेट : यहां भारी बारिश के आसार, यूपी-बिहार को नहीं मिलेगी लू से राहत

Webdunia
बुधवार, 19 जून 2019 (10:26 IST)
चक्रवाती तूफान 'वायु' का असर कई क्षेत्रों पड़ा है, जिसकी वजह से देश के कई राज्‍यों में तेज हवा और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, तो कहीं अब भी बारिश जारी है। 22 से 24 जून के बीच पश्चिमी तय, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार हैं। जबकि कुछ राज्‍यों में राहत के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में इस सप्ताह भी लोगों को लू से राहत नहीं मिलेगी।   
 
खबरों के मुताबिक, देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, तो ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश या सुहाने मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। हालांकि उत्तर-भारत के कुछ इलाकों में मौसम का सितम जारी है। आंध्र प्रदेश के अलावा तेलंगाना और तमिलनाडु में भी बारिश देखी जा सकती है। केरल के पश्चिमी तटीय हिस्सों सहित कर्नाटक, गौवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। देश के ज्यादातर राज्यों में अगले कुछ दिन बारिश से लोगों को राहत मिलेगी, इसके बाद दो-तीन दिन में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। 
 
मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिनभर छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। चक्रवात वायु अभी उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर बना हुआ है। यहां से वायु उत्तर-पूर्वी दिशा की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवात वायु के अलावा जम्मू-कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ और इस सिस्टम से मध्य पाकिस्तान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र की वजह से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में भी तेज हवा और गरज के साथ बारिश का अनुमान है। ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, गोवा, गुजरात और असम के तटीय इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
 
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और मध्य महाराष्ट्र सहित पूर्वी भारत के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश हुई।
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, कोंकण, गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की जा सकती है। गुजरात, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
 
विभाग के अनुसार बारिश और आंधी के बावजूद देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले दो-तीन दिनों में पूर्वी भारत के कई इलाकों का अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री ज्यादा ही रहेगा। अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख