Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौसम अपडेट : देश के इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Advertiesment
Rain
पुणे/ भोपाल। देश के पूर्वोत्तर और अंडमान, निकोबार द्वीप समूह सहित दक्षिणी क्षेत्रों में 18 और 19 मई को गरज के साथ छीटें पड़ने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं, वहीं मध्यप्रदेश में सूरज ने फिर तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं और मध्यप्रदेश में सभी स्थानों पर कल के मुकाबले पारा उछला है।
 
मौसम विभाग के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, विदर्भ, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक था। ओडिशा और तमिलनाडु में कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा।
 
पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी मध्यप्रदेश और पश्चिम उत्तरप्रदेश के शेष हिस्सों के साथ-साथ पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।
 
असम, मेघालय, पश्चिम उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम मध्यप्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम दर्ज किया गया।
 
देश के बाकी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य रहा। महाराष्ट्र के विदर्भ के चंद्रपुर में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विदर्भ में विभिन्न स्थानों पर गर्म हवाएं चल रही हैं।
 
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और तटीय आंध्रप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार है। विदर्भ और तेलंगाना में अलग-थलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने के आसार हैं।
 
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरप्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति के साथ तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
 
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, तटीय आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, गुजरात राज्य, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और केरल में विभिन्न स्थानों पर तेज हवाएं और आंधी चलने के आसार हैं।
 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में और झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ओडिशा, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े।
 
इस अवधि में मुख्य रूप से पूर्वी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।
 
मध्यप्रदेश में बढ़ी तपन : भोपाल में दोपहर के बाद आंशिक बादल छाए। इसके बावजूद कल की तुलना में अधिकतम तापमान बुधवार को करीब डेढ़ डिग्री बढ़कर 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है,  वहीं न्यूनतम 25.8 है, जो सामान्य है।
 
43.4 डिग्री के साथ दमोह प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। खरगोन और नौगांव में 43 तथा खजुराहो में अधिकतम तापमान 42.8 दर्ज हुआ। इन शहरों में गर्म हवाएं चल रही हैं और लू के हालात बन गए हैं।
 
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि मध्यप्रदेश के आसपास अब कोई नया सिस्टम नहीं है, परिणामस्वरूप अगले कुछ दिन तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।
 
अगले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकांश स्थलों पर मौसम शुष्क रहेगा। केवल ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। भोपाल एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में आकाश के मुख्यत: साफ रहने एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुलासा : 'मातोश्री' को बम से उड़ाना चाहते थे आतंकी, बाल ठाकरे ने परिवार को दिया था बंगला छोड़ने का आदेश