Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather updates : उत्तर भारत में ठंड का 'टार्चर', हिमाचल का हाल बेहाल, तापमान शून्य से नीचे

Advertiesment
Weather updates
नई दिल्ली। पहाड़ों पर जबदस्त बर्फबारी से उत्तर भारत पर ठंड का 'टार्चर' जारी है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड़ और हिमाचल प्रदेश का हाल बेहाल है। शिमला की सड़कों पर तो बर्फ का कालीन बिछ गया है जबकि पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से हाहाकार मचा हुआ है। कई जगह पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को बारिश हुई। सोमवार को भी यहां बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। जबरदस्त ठंड के कारण गाजियाबाद में 12 जनवरी तक स्कूलों की छुट्‍टी कर दी गई है। 
 
 
कारगिल में सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई, जिसके कारण तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हिमालच में प्रदेश में कई जगह बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। मनाली में पिछले 30 घंटे से जारी बर्फबारी की वजह से तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस हो गया। 
 
जम्मू से लेकर शिमला तक हुई बर्फबारी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मनाली और कुल्लु में 'कोल्ड वार' जारी है। मनाली में पारा माइनस 3 रिकॉर्ड किया गया जबकि शिमला में तापमान माइनस 2.5 रहा। यहां आए पर्यटक बर्फबारी से फूले नहीं समा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण बर्फीली चट्‍टाने खिसने की आशंका उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने ऊंचाई पर जाने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी है।
webdunia
जम्मू में भी भारी बर्फबारी के कारण घरों की छत, सड़कों, वाहनों और पेड़ों पर बर्फ जमा है। चंबा में पीने का पानी तक जम गया है। कल्पा में तापमान माइनस 8 रिकॉर्ड किया गया। उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के मार्ग भी बंद हो चुके हैं। बाबा केदारनाथ में पिछले दो दिनों से आसमान से आफत की बर्फ गिर रही है और 3 फीट तक जमा हो गई। बर्फबारी के कारण मंदिर भी बर्फ से ढक गया है और बाहर नंदी की मूर्ति तक दिखाई नहीं दे रही है।
 
केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। खून जमा देने वाली ठंड लोगों को डरा रही है। बद्रीनाथ में 2 फीट तक जमी हुई है। चमौली में बर्फबारी के कारण कड़ाड़े की ठंड है। बेहद खराब मौसम के कारण यमुना घाटी के 44 गांवों का सड़क मार्ग से संपर्क टूट चुका है।
webdunia
जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड बर्फबारी से माता वैष्णोदेवी के मंदिर की पहाड़ियों पर भी सफेद चादर-सी बिछ गई है। यहां मां शेरावाली का बर्फीला श्रृंगार हुआ है और तापमान शून्य से नीचे रहने के बाद भी भक्त मां के दर्शन का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। श्र‍ीनगर में एक फीट तक बर्फ जमी है। कई स्थानों पर वाहन फंस गए हैं। राजौरी से मिली खबर के अनुसार यहां भी बर्फबारी के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
 
विदेशों में भी जमकर बर्फबारी : मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस से लेकर इटली तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। रूस, इटली और पोलैंड में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

मास्को में भी पारा शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमेरिका के ओकलाहोमा भी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण यहां अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। (वेबदुनिया न्यूज) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश का आरोप, भाजपा ने किया खंडन