Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है तथा धुंध छाई रह सकती है। 11 से 15 फरवरी तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव नहीं होंगे। इस दौरान कभी कभी आशिक बादल दिख सकते है। सुबह के समय कुहासा रह सकता है। अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री तक रह सकता है। IMD के अनुसार आज 10 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।
आज इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ेगी तथा उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बारिश होने की अनुमान व्यक्त किया गया है, वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।
आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अनुमान लगाया है कि कई जिलों में सुबह हल्की धुंध छा सकती है।
राजस्थान में दिन में गर्मी और रात में तेज सर्दी पड़ रही है। मौसम धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर रुख कर रहा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में दिन में तेज धूप निकलने लगी है। जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।
शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे, जबकि लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार यानी आज पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। आज इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ेगी तथा उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, देशभर में मौसम शुष्क बना रहा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Edited By : Chetan Gour