Weather update: उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मानसून ने दी दस्तक, बारिश से तापमान में गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (00:54 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी, जिसकी वजह से वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
 
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और अब तक 38,000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रतिदिन की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मानसून पहुंचने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। पूर्वानुमान के अनुसार शहर में मानसून के आगमन की घोषणा गुरुवार को होगी। दिल्ली के मौसम और बारिश का प्रतिनिधि माने जाने वाले सफदरजंग वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक यहां 14.6 मिमी बारिश दर्ज की और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
हालांकि बारिश की वजह से आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी तक बढ़ गया और लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून के बादलों की वजह से बुधवार को बारिश हुई। हालांकि मानसून के शहर पहुंचने की घोषणा गुरुवार को होगी।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने चंडीगढ़ में बताया कि मानसून पंजाब के उत्तरी हिस्सों की तरफ भी आगे बढ़ा है और इस वजह से बारिश हुई और तापमान में गिरावट हुई। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी बारिश हुई।
 
सामान्य तौर पर पंजाब और हरियाणा में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आता है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।
 
आईएमडी ने बताया कि मानसून उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद की तरफ बढ़ रहा है।
 
पंजाब में पटियाला और अमृतसर में अधिकतम तापमान क्रमश: 34.7 और 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 2 दिन में हरियाणा और पंजाब में दूरदराज के स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
 
आईएमडी ने बताया कि उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंच जाएगा।
 
हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि प्रदेश के भी ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई और यहां पिछले साल की अपेक्षा मानसून ने जल्दी दस्तक दे दी। आईएमडी ने बताया कि राज्य के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज हुई।
 
राजस्थान के मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून पहले ही दिन 14 जिलों तक पहुंच गया। मानसून तय समय से एक दिन पहले ही यहां पहुंच गया है। एक दशक में यह तीसरी बार है जब मानसून यहां सामान्य से पहले आया है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून उत्तरप्रदेश में अब तक सामान्य है। पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

J&K Election : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए कई वादे...

अगला लेख
More