Mansoon update : मुंबई में आज दस्तक दे सकता है मानसून, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (07:39 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से और आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले 10 दिनों में इसके ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने का अनुमान है।
 
आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के राजेंद्र जेनामानी ने कहा कि 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून की प्रगति में सहयोग मिलेगा। इसके ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है।
 
उल्लेखनीय है ‍कि मानसून 2 दिनों की देरी से 3 जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है।
 
बुधवार को पहुंच सकता है मुंबई : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार को मुंबई पहुंच सकता है। दक्षिण पश्चिम मानसून के बुधवार को मुंबई पहुंचने के संकेत हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘वर्तमान अनुकूल स्थितियों के कारण आज मुंबई के विभिन्न हिस्से में बारिश हुई।’’
 
आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था।
 
अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मानसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है। आईएमडी ने दोपहर में पूर्वानुमान जताया कि तेज हवाओं के साथ मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

यहां अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
 
अगले 5 दिनों तक लू के आसार नहीं : आईएमडी ने कहा कि राजस्थान के अधिकतर हिस्से, उत्तरप्रदेश के कुछ स्थानों, हरियाणा, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ तथा ओडिशा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
 
सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उत्तरप्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि अगले 5 दिनों तक देश में लू की स्थिति नहीं होने का अनुमान है। इस बीच उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More