दिल्ली से प्रयागराज तक कोहरे का कहर, कई राज्यों में चली शीतलहर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 जनवरी 2025 (09:23 IST)
Weather Update 19 January : उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में रविवार को भी शीतलहर चली। दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई शहरों में कोहरे का कहर दिखाई दे रहा है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी इसका असर पड़ा।  
 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों में मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक कई राज्यों में 21 से 23 जनवरी तक बारिश की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ बाहरी इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 41 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरे का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक राष्‍ट्रीय राजधानी में मौसम ऐसा ही रहेगा। 21 से 23 जनवरी तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।
<

#WATCH | Delhi: Drone visuals from Signature Bridge as the dense fog covers the National Capital. pic.twitter.com/PIVVXHrnJm

— ANI (@ANI) January 19, 2025 >
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, मुरादाबाद आदि शहरों में शीतलहर के साथ कोहरा छाया हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। प्रयागराज में कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालु संगम स्थल पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
 
बिहार में मौसम विभाग ने आज 26 शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। राज्य में सबसे ज्यादा ठंड रोहतास में पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
सर्द हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। ग्वालियर चंबल संभाल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बादल छाए रहेंगे।  
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

योग गुरु स्वामी शिवानंद का निधन, 128 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

LIVE: वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की पीएम मोदी से मुलाकात

पंजाब में 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, लीक कर रहे थे सेना की गोपनीय जानकारी

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा, 12 दिन में लिए 8 बड़े एक्शन

अगला लेख
More