Weather Update : कश्मीर में शीत लहर, भारी बारिश से खुले मुल्लापेरियार बांध के 9 गेट

Webdunia
मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (10:30 IST)
नई दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज अब बदलता दिखाई दे रहा है। कश्मीर में शीतलहर के बाद देश के कई हिस्सों में मौसम में ठंडक आ गई। हालांकि केरल में अभी भी भारी बारिश का दौर चल रहा है।
 
कश्मीर में गिरा तापमान : कश्मीर में मंगलवार को शीत लहर तेज हो गई और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
 
उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
मुल्लापेरियार बांध के नौ द्वार खुले : केरल के इडुक्की में भारी बारिश के बाद जलाशय में पानी का स्तर बढ़ने के कारण मंगलवार सुबह मुल्लापेरियार बांध के नौ द्वार खोल दिए गए। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी।
 
जिला प्रशासन ने बताया कि सुबह 10 बजे 9 में से 5 द्वार 60 सेंटीमीटर और बाकी 30 सेंटीमीटर खोले गए। सुबह 10 बजे बांध में पानी 142 फुट तक था। इससे पहले, सुबह पांच बजे चार द्वार 30 सेंटीमीटर तक खोले गए थे और फिर अन्य दो द्वार सुबह सात बजे 30 सेंटीमीटर तक खोले गए। इसके बाद सुबह नौ बजे पांच द्वार 60 सेंटीमीटर तक खोले गए।

कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, दक्षिण गुजरात और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
तमिलनाडु और मध्य महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायलसीमा, कर्नाटक, गुजरात के मध्य भाग, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

मोदी ने पेड़ की सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाने वाले उत्तराखंड के कलाकार की सराहना की

महाराष्ट्र पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, 3 दिन में पहुंचेगा मुंबई

लालू यादव का बड़ा फैसला, तेजप्रताप यादव को राजद से निकाला, परिवार ने भी बनाई दूरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

26 मई को नरसिंहपुर जिले में 3 दिवसीय कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

अगला लेख