Narak Chaturdashi
✕

बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (09:57 IST)
Weather Update : पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी की वजह से कई राज्यों में मौसम में ठंडक आ गई है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश की संभावना है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे दौरान बिहार के शेष हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूरे पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना, उत्तर के कुछ और हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हैं।
 
केरल में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और विशेषकर तिरुवनंतपुरम में हालात बहुत खराब हो गए। अगले 3 दिनों तक राज्य में बिजली चमकने और तेज हवा के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने का अनुमान है। सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव को देखते हुए संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका के चलते अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 
हिमाचल प्रदेश के आदिवासी और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में सामान्य बर्फबारी हुई जबकि शिमला जिले के नारकंडा और खड़ापत्थर में इस महीने की पहली बर्फबारी देखने को मिली। शिमला, सिरमौर, मंडी, चंबा और कुल्लू में ऊंचाई पर स्थित आदिवासी क्षेत्रों और अन्य ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में शीत लहर महसूस की गई और इन इलाकों में तापमान शून्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रहा।
 
मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, और यह इस साल अक्टूबर में दर्ज सबसे कम अधिकतम तापमान है।
 
दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। 
 
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम : अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में निचले इलाकों में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश हो सकती है। झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख